Under the Nasha Mukt Bharat Abhiyaan, a flagship programme of the Government of India, a de-addiction awareness session was conducted yesterday at MTPS .
नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित
“10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के तहत बुधवार को डीवीसी मैथन में अधिकारियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में परियोजना प्रधान श्री सुबीर कुमार साहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्रह्माकुमारी चिरकुंडा सेवाकेंद्र के बीके पिंकी दीदी, बीके अनीता दीदी, बीके शुभ्रो एवं बीके मुकेश भाई ने कार्यक्रम में सहभागिता की। मुख्य वक्ता बीके शुभ्रो ने नशे के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, कार्यक्षमता और पारिवारिक जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने के व्यावहारिक उपाय साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली। कार्यशाला का संदेश स्पष्ट रहा—नशा मुक्ति की शुरुआत स्वयं से होती है।
As part of the Nasha Mukt Bharat Abhiyaan, a pledge-taking ceremony was organised at Panchet, where employees and participants came together to reaffirm their commitment to staying away from substance abuse and promoting a healthy and responsible lifestyle.
